16-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

BJP से निकाले गए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

Previous
Next

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के खिलाफ भाजपा (BJP) ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी से बाहर निकाल दिया हैं। पवन सिंह भाजपा के सदस्य रहते हुए एनडीए के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। इस सीट से उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं। 

पवन सिंह पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप 
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पद से पवन सिंह को निष्कासित किया गया है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पत्र जारी कर पवन सिंह के निष्कासन की सूचना दी है। भाजपा ने पवन सिंह पर दल विरोधी कार्य एवं पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पार्टी द्वारा पवन सिंह को संबोधित एक पत्र में कहा गया है, ‘‘लोकसभा चुनाव में आप राजग के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निलंबित किया जाता है।''
काराकाट सीट पर एक जून को होगा मतदान 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा काराकाट सीट से राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। पवन सिंह के राजग उम्मीदवार के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ने के फैसले की इससे पहले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने आलोचना की थी। काराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है।
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27308812

Todays Visiter:3440