27-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनायें स्टार प्रचारक

Previous
Next
भोपाल, 21 जून 2024  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की घोषणा की हैं।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ एवं दिग्विजयसिंह, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षद्वय कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व सांसद नकुलनाथ, राज्यसभा सदस्यद्वय विवेक तन्खा एवं अशोक सिंह, पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री सज्ज्न सिंह वर्मा, एन.पी. प्रजापति, अभा कांग्रेस के सचिव संजय कपूर, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री तरूण भानोत एवं सुखदेव पांसे, विधायक जयवर्धन सिंह और आरिफ मसूद, पर्वू मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, पूर्व विधायक संजय शर्मा, विधायक सुनील उईके, चौधरी सुजीत मेर सिंह, विजय चौरे, सोहनलाल बाल्मिकी, निलेश उईके, सुश्री रामसिया भारती, सुनील जायसवाल, गंगा तिवारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शनसिंह यादव, भाराछासंगठन अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।    

बीना विधानसभा उपचुनाव की बूथ स्तर पर तैयारियों के लिए कांग्रेस ने बनायी तीन सदस्यीय समिति

निकट भविष्य में प्रदेश की बीना विधानसभा का चुनाव होना निर्धारित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बीना विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर तैयारियों को दृष्टिकोण रखते हुये तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि समिति में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी और लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है। समिति के तीनों सदस्य शीघ्र ही बीना विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर ब्लाक, मण्डलम, सेक्टर के गठन एवं बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती हेतु विधानसभा स्तर पर पुनर्गठन करने हेतु कार्ययोजना बनाने सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27490603

Todays Visiter:13071