17-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में हमेशा रोड़े अटकाए लोकसभा का यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का है - नरेंद्र सिंह तोमर

Previous
Next

कांग्रेस ने सेना का अपमान कर मुरैना की जनता का अपमान किया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों का कल्याण कर उनका जीवन बदल दिया - विष्णुदत्त शर्मा

मुरैना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मुरैना लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में जौरा, अम्बाह और मुरैना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने हमेशा सेना का अपमान कर मुरैना की जनता का अपमान किया है। मुरैना के हजारों सपूत देश की रक्षा के लिए सरहदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों का कल्याण कर उनका जीवन बदल दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से राम मंदिर निर्माण में हमेशा से रोड़े अटकाए हैं। लोकसभा का यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का है।
भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश और मध्यप्रदेश के साथ मुरैना में जितना विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समय बीते दस सालों में हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि भारत में विकास की रफ्तार कम नहीं हो और और 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प पूरा हो सके। आज दुनिया के देश भी मानते हैं कि भारत का विकास पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण तीव्र गति से हुआ है और यही कारण है कि भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।
प्रधानमंत्री जी के कारण श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा संभव हो पाई- नरेंद्र सिंह तोमर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकास के रास्ते पर तेज गति से लेकर जाना है। कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संभव हो पाई। कांग्रेस पहले कहती थी राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को तारीख भी बताई और राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया गया, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए उसे ठुकरा दिया। 
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कार्यकर्ता ही संगठन को चलाते हैं -  हितानंद 
झाबुआ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को झाबुआ, थांदला और पेटलावद विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जितने भी दल राजनीति में सक्रिय हैं, उनमें से भारतीय जनता पार्टी सबसे अलग दल है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि होता है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है, कार्यकर्ता ही संगठन को चलाते हैं। आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का जो लक्ष्य दिया है, उसे पूरा कर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि हमें पन्ना प्रभारियों को और सक्रिय कर अधिक से अधिक मतदान कराना है।
इस दौरान प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, लोकसभा प्रभारी, किशोर शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया, सत्येन्द्र यादव, महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, शैलेश दुबे, लक्ष्मण सिंह नायक, प्रवीण सुराना आदि मंचासीन रहे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26861329

Todays Visiter:2273