02-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

हैदराबाद ने पांच गेंद शेष रहते चेज किए 215 रन, पंजाब को चार विकेट से हराया

Previous
Next

आईपीएल 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है। आज आईपीएल 2024 का आखिरी डबल हेडर है। इसके बाद मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे स्थान के लिए जंग में सनराइजर्स ने अपना मैच जीत लिया है। अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज के दूसरे मुकाबले का इंतजार करना होगा। अगर कोलकाता की टीम हारती है या यह मैच बारिश से धुलता है तो सनराइजर्स की टीम लीग राउंड दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी।
वहीं, अगर राजस्थान की टीम कोलकाता को हराने में कामयाब रहती है तो कोलकाता पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। ऐसे में सनराइजर्स को तीसरे स्थान से संतुष्ट रहना होगा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया। एक मैच बारिश से धुल गया था। टीम ने कुल 17 अंक अर्जित किए। वहीं, कोलकाता के फिलहाल 19 अंक और राजस्थान के फिलहाल 16 अंक हैं। आरसीबी के 14 अंक हैं। 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। प्रभसिमरन सिंह 45 गेंद में 71 रन, राइली रूसो ने 24 गेंद में 49 रन और अथर्व तायदे ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली थी। जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 66 रन और हेनरिक क्लासेन के 26 गेंद में 42 रन की बदौलत 215 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
हैदराबाद को पांचवां झटका
हैदराबाद को 197 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शाहबाज अहमद को शशांक के हाथों कैच कराया। शाहबाज तीन रन बना सके। फिलहाल शशांक सिंह और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। उन्हें 18 गेंद में 17 रन की जरूरत है।
हैदराबाद को चौथा झटका
हैदराबाद को 176 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने नीतीश रेड्डी को शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शाहबाज अहमद और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 182 रन है। अब उन्हें 30 गेंद में 33 रन की जरूरत है।
हैदराबाद को तीसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को 11वें ओवर में 129 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा 28 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शशांक सिंह ने शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। यह शशांक का पहला आईपीएल विकेट रहा। फिलहाल नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है। उन्हें 54 गेंद में 81 रन की जरूरत है।
अभिषेक का अर्धशतक
नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दो विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। उन्होंने अब 66 गेंद में 105 रन की जरूरत है। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। अभिषेक इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। अभिषेक का साथ नीतीश रेड्ड निभा रहे हैं। 
हैदराबाद को दूसरा झटका
पांचवें ओवर में 72 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने एक महंगे ओवर के बाद राहुल त्रिपाठी को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी ने 18 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले पारी की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। फिलहाल अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
अभिषेक-त्रिपाठी क्रीज पर
हैदराबाद ने तीन ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 15 रन और राहुल त्रिपाठी 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह ने पारी की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था।
हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। त्रिपाठी ने पहले ही ओवर में दो चौके भी लगाए। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है।
पंजाब ने 214 रन बनाए
पंजाब ने हैदराबाद के सामने 215 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 45 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली। वहीं, अथर्व तायदे और राइली रूसो अर्धशतक से चूक गए। अथर्व 27 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन और रूसो 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 20वें ओवर में 19 रन बटोरे। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत को एक-एक विकेट मिला।
पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब को 187 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। नटराजन ने आशुतोष को सनवीर के हाथों कैच कराया। फिलहाल जितेश शर्मा और शिवम सिंह क्रीज पर हैं। एक वक्त पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 151 रन था। इसके बाद 36 रन बनाने में पंजाब की टीम ने चार विकेट गंवा दिए। आशुतोष दो रन बना सके।
साभार- अ उ
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27083126

Todays Visiter:16183