29-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का 90 वर्ष की उम्र में निधन, 3 महीने से थीं एम्स में भर्ती

Previous
Next

ग्वालियर, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में बुधवार सुबह 9.28 पर अंतिम सांस ली। वो बीते कई दिनों से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती थीं। उनके निधन पर सीएम मोहन यादव समेत कई भाजपा और कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने शोक व्यक्त किया है।

राजमाता सिंधिया को 15 फरवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें सेप्सिस के साथ निमोनिया भी हो गया था। वह वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल बृहस्पतिवार को 11:00 विधि विधान से किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस दौरान सभी राजघराने मौजूद रहेंगे एवं राजनीति से जुड़े बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।
लियर राजघराने की राजमाता का अंतिम संस्कार कल
ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने खानदान से हैं। ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन से पूरे ग्वालियर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया 70 वर्ष की थीं। बीमारी के कारण उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्वालियर में ही कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजमाता सेप्सिस के साथ निमोनिया से पीड़ित थीं
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां ने आज सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास अंतिम सांसें लीं। सिंधिया की मां सेप्सिस और निमोनिया से पीड़ित थीं। वह काफी कमजोर हो चुकी थीं और वेंटिलेटर पर थीं। तीन महीने पहले उन्हें अस्पताल लाया गया था। 
सिंधिया प्रचार के दौरान भी दिल्ली आते-जाते रहते थे
लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचार और पार्टी के अन्य कार्यों के साथ मां का भी ख्याल रखते थे। फोन पर बराबर हाल चाल लेने के साथ ही वह दिल्ली भी आते जाते रहते थे। डॉक्टरों से उनकी बीमारी और स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लिया करते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। सात मई को यहां मतदान हुआ था।
मूल रूप से नेपाल की निवासी थीं माधवी राजे सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। नेपाल के राजघराने से उनका संबंध था। माधवी राजे के दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे का विवाह हुआ था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां 7 मई को मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था। राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका विवाह माधवराव सिंधिया के साथ हुआ था।
साभार- 
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27017165

Todays Visiter:9256