Publish Date:21-Jun-2024 17:35:03
नई दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत प्रदान करने के अधीनस्थ न्यायालय के आदेश पर रोक लगाये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर न्याय व्यवस्था का मजाक बनाने का आरोप लगाया।