06-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

Lok Sabha Chunav 2024 : इन 8 उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा कर्ज, संपत्ति करोड़ों में

Previous
Next

देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। हर तरफ चुनावी चर्चा चल रही है। लोग अपने-अपने प्रत्याशी की हर जानकारी जुटा रहे हैं और उनकी ही जीत की बातें कर रहे हैं। इस चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति तो करोड़ों में है लेकिन उन पर भारी-भरकर कर्ज है। ऐसा उन्होंने अपने नामांकन फॉर्म में बताया है। प्रत्याशियों के ऐफिडेविट में दी गई संपत्ति, इनकम, टैक्स रिटर्न और बाकी डिटेल्स के आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार चुनावी मैदान में उतरे सबसे ज्यादा कर्जदार 8 प्रत्याशियों के बारें में...

सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले 8 उम्मीदवार
1. पम्मसानी चंद्रशेखर
लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP कैंडिडेट पम्मसानी चंद्रशेखर (Pammasani Chandrashekhar) के पास करीब 5,599 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है लेकिन इन्होंने 1038 करोड़ रुपए का कर्ज भी ले रखा है।
2. एस जगतरक्षकन
तमिलनाडु के अराकोणम से DMK उम्मीदवार एस जगतरक्षकन (S Jagatrakshakan) का नाम भी सबसे अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उनकी संपत्ति 53 करोड़ की है लेकिन उनके ऊपर कर्ज 649 करोड़ का है।
3. डीके सुरेश
बेंगलुरू देहात से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डीके सुरेश (DK Suresh) के पास 593 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव के नामांकन फॉर्म में 150 करोड़ रुपए का कर्ज भी दिखाया है।
4. संजय शर्मा
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरे संजय शर्मा (Sanjay Sharma) भी काफी अमीर हैं। उनके पास 232 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन उन्होंने 98 करोड़ रुपए का कर्ज भी ले रखा है।
5. देवनाथन यादव
सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले उम्मीदवारों में 5वें नंबर पर तमिलनाडु के शिवगंगा से बीजेपी कैंडिडेट देवनाथन यादव (Devanathan Yadav) हैं। जिनकी कुल संपत्ति 304 करोड़ की है लेकिन उनके ऊपर भी 98 करोड़ का कर्ज है।
6. एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) इस बार लोकसभा चुनाव में JDS के टिकट से उतरे हैं। मांड्या से चुनावी मैदान में हैं। उनके पास 217 करोड़ रुपए की संपत्ति और 82 करोड़ रुपए का कर्ज है।
7. प्रतिभा सुरेश
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सुरेश (Pratibha Suresh) ने भी अच्छा खासा कर्ज ले रखा है। उन्होंने नामांकन फॉर्म में 55 करोड़ का कर्ज दिखाया है, जबकि अपनी संपत्ति 80 करोड़ बताई है।
8. रक्षा रमैया
कर्नाटक के एक और उम्मीदवार ने भी अच्छा खासा कर्जा ले रखा है। चिकबल्लापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे रक्षा रमैया (Raksha Ramaiah) के पास कुल 169 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उन पर 53 करोड़ का कर्ज भी है।
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26719102

Todays Visiter:8121