16-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

महाराष्ट्र : केमिकल कंपनी के अंदर जोरदार धमाका, कम से कम 20 लोगों को निकाला गया

Previous
Next

महाराष्ट्र के ठाणे की एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज तीन KM पर सुनाई दी गई। विस्फोट के बाद आग लग गई। चार से अधिक दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी में बॉयलर फटा है और इसके बाद भयानक आग लग गई। विस्फोट के प्रभाव से आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 25 से 30 लोगों को आग से बचाया गया है। अभी भी फैक्ट्री के अंदर कितने लोग हैं इसकी फिलहाल सही जानकारी नहीं मिल पाई है। 
अधिकारियों का अनुमान है कि आग बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लगेगा। अब तक चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। डॉ. निखिल पाटिल ने कहा, "हम और लोगों के बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। विस्फोट के समय दिन की पाली के कर्मचारी कारखाने के अंदर थे। यह ज्ञात नहीं है कि कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं।"
 
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27314366

Todays Visiter:8994