सिंहस्थ के लिये 6000 हुए प्रशिक्षित
Publish Date:05-Jan-2016 19:31:19
उज्जैन में वर्ष 2016 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिये अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम निरंतर जारी है। अब तक 6000 अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षित किये जा चुके हैं।
राज्य सरकार के 35 विभाग के अमले को प्रशिक्षित किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। उज्जैन जिले के लगभग सभी अधिकारी-कर्मचारी को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनकी तैनाती सिंहस्थ में होगी। प्रशिक्षण देने के लिये 32 मास्टर-ट्रेनर की व्यवस्था की गयी है।