17-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

एक्ट्रेस लैला खान सहित 5 की हत्या के आरोप में सौतेले पिता को सुनाई फांसी की सजा

Previous
Next
मुंबई, अभिनेत्री लैला खान मर्डर केस में मुंबई की सत्र अदालत ने फैसला सुनाते हुए अभिनेत्री के सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। परवेज टाक कोई और नहीं बल्कि खुद लैला खान की मां का तीसरा पति है। जिसे हत्या कर सबूत मिटाने के चलते फांसी की सजा सुनाई गई है।
ये था पूरा मामला
अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और चार भाई बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में हत्या हुई थी। जिसका आरोप लैला खान की मां सैलिना के तीसरे पति परवेज टाक पर लगा था। इस मामले में लैला और उसके परिवार की गुमशुदगी की रिपोर्ट लैला के पिता नादिर पटेल ने दर्ज करवाई थी। इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो शक परवजे टाक पर गया। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण क्राइम ब्रांच की टीम ने परवेज से पूछताछ की। जिसमें परवेज द्वारा बताई गई जगह पर जाकर खुदाई की तो छह मानव कंकाल निकले थे। ये सभी लैला और उनके घरवालों के थे। इस मामले में चल रहे केस में कोर्ट ने परवेज टाक का फांसी की सजाई सुनाई है।
इसलिये की थी लैला और 5 की हत्या
लैला खान के सौतेले पिता परवेज खान ने इसलिए 6 लोगों की हत्या की थी।क्योंकि वह लैला मां सेलिना के पहले पति शेख को पसंद नहीं करता था। इस कारण उसने लैला खान, उसकी मां सेलिना, जुड़वा भाई बहना जारा, इमरान, बड़ी बहन आफरीन पटेल, भतीजी रेशमा खान की हत्या कर दी थी।
परवेज ने गाड़ दिये थे फार्म हाउस पर शव
परवेज ने सभी की हत्या कर उनके शव को फार्म हाउस पर ही गाड़ दिये थे। जो पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर फार्म हाउस पर खुदाई करने पर कंकाल के रूप में मिले।
 
 
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27324314

Todays Visiter:3487