09-Jul-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या, आवास के बाहर 6 हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Previous
Next

चेन्नई, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय आर्मस्ट्रांग की मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है। 
आर्मस्ट्रांग की हत्या की सूचना मिलते ही भारी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी नेता मौके पर पहुंचे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर हैं।
साभार- पं के
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27659725

Todays Visiter:5157