अंकुरित दालें या चने - How To Sprout Lentils
Publish Date:Fri, 03 Apr 2015 11:24 AM (IST) | Updated Date:Fri, 03 Apr 2015 11:40 AM (IST)
नई दिल्ली. क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी आज दिल्ली के लीला पैसेल में होगी। प्रियंका के फैमिली मेंबर भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। रैना प्रियंका को बचपन से जानते हैं। पहली बार दोनों 2008 में दिल्ली एयरपोर्ट पर मिले थे। तब प्रियंका हॉलैंड (प्रियंका नीदरलैंड्स के हॉलैंड में जॉब करती हैं) जा रही थीं और रैना आईपीएल के लिए बेंगलुरु।
नॉनवेज की खास व्यस्था
होटल लीला पैलेस के अधिकारियों के अनुसार, रैना के कहने पर नॉनवेज की विशेष व्यवस्था की गई है। लखनऊ का खानसामा टुंडे कबाब बनाने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा नॉनवेज में मटन कोरमा, बिरियानी, चिकन काका, मुर्ग मैथी, मलाई मटन, लहसुनी टिक्का, मुर्ग शाही सीक और हांडी चिकन भी मेन्यू में शामिल हैं। ये डिस बनाने के लिए देशभर से फेमस खानसामा को बुलाया गया है।
350 वीवीआईपी होंगे शामिल
मीडिया सूत्रों के अनुसार, सुरेश रैना की शादी में 350 वीवीआईपी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। मेहमानों में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, विराट कोहली, सुनील गावसकर, रवि शास्त्री, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ सहित अन्य सेलिब्रिटिज को निमंत्रण भेजा गया है।