Publish Date:14-Feb-2024 16:37:15
राजकाज न्यूज, नई दिल्ली
अखिल भारतीय कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से कांग्रेस को मिलने वाली एक सीट सहित 4 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश से अशोक सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यह नाम चर्चा में चल रहे नामों से बाहर का रहेे।
कांग्रेस से राज्यसभा में जाने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रयासरत थे। उन्हाेंंने मंगलवार को अपने निवास पर सभी कांग्रेस विधायकों को रात्रि भोज पर बुलाया था। लेकिन रात्रि तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीे हुई। कल तक कमलनाथ के अलावा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं कुछ अन्य के नाम चर्चा में थे। इनमें अशोक सिंह का नाम नही था।
अखिल भारतीय कांग्रेस ने बुधवार अपरांह चार राज्यों कर्नाटक, मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना में अपने 6 उम्मीदवार घोषित किये। इनमें अजय माकन एवं डॉ. सैयद नसीर हुसैन को कर्नाटक, अशोक सिंह को मध्यप्रदेश तथा श्रीमती रेणुका चौधरी एवं एम. अनिल कुमार यादव को तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया हैं।