आरोप- भाजपा ने राजनीतिक एवं धार्मिक मर्यादा को किया तारतार..., भाजपा महिला मोर्चे द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं हनुमान जी के चित्रों को पैरों तले कुचलने पर प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा मांगे माफी - कांग्रेस
इंदौर, सनातन धर्म की बात करने वालो ने बता दिया की वो कितने सनातनी है,श्री राम भगवान और हनुमान जी के चित्रों पर किस तरीके से जूते,चप्पले मारी गई पैरों तले कुचला गया क्या यही भाजपा का चाल,चरित्र और चेहरा है जिसे पुरे इंदौर शहर ने देखा।जिस तरीके से भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारियो ने एवं भाजपा की पार्षद महिलाओं ने श्री राम भगवान जी, हनुमान जी के चित्रों पर जूते,चप्पल मारी और फोटो फाड़कर रोड पर फेंक दिया,उन चित्रों को पैरो तले रोंदा गया इससे पता लगता है यह इनका असली चाल,चरित्र और चेहरा है ,ये लोग कितने सनातनी है आज उन्होंने सनातन धर्म का जो अपमान किया है उसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।साथ ही इंदौर महानगर की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा को तुरंत पद से निष्कासित करने की मांग करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से माफी की मांग करती है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, प्रवक्ता अमित चौरसिया ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि इनके मुंह पर राम,बगल में छुरी यह कहावत भाजपा के नेताओं पर लागू होती है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष एवं भाजपा महिला पार्षदों द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निवास स्थान पर जिस तरह भोंडा प्रदर्शन करते हुए अमर्यादित नारों एवं सुरक्षा कर्मियों से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया वहां लगे श्री रामचंद्र जी एवं हनुमान जी के होर्डिग को फाड़ कर पैरो तले रोंदा गया उन पर जूते चपल मारे गए जो की बहुत ही अशोभनीय एवं अमर्यादित घटना है। जिससे हिन्दू समाज की भावनाये आहत हुई है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के घमंड में राजनीतिक एवं धार्मिक मर्यादाओं को लगातार लांगते चली जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की इस शर्मसार कर देने वाली घटना पर क्या मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा कार्रवाई करेंगे अगर उनमें थोड़ी भी शर्म बची हो तो उन्हें इस घटना पर तुरंत माफी मांगना चाहिए साथी इंदौर महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष को पद से निष्कासित करना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सोनीला मीमरोट द्वारा अजकास थाने पर दिए आवेदन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करते हैं कि जितनी भी भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारी है और जो पार्षद है उन सभी पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करें,जो कहते है हमने सनातन धर्म का बीड़ा उठाया है तो उस पर अमल करके भी दिखाएं,जो श्री राम भगवान का अपमान करेगा,भले वो भाजपा का पदाधिकारी क्यों ना हो ? उसे बक्शा नही जायेगा। तो मुख्यमंत्री जी अपनी इस कथन को पूर्ण ईमानदारी से निभाते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी करें।
नेताद्वय ने कहा की रही बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान की जो उन्होने दिया था,उसमे उनका ऐसा कोई गलत इरादा या ऐसी सोच नहीं थी,फिर भी उन्होंने श्रीमती इमरतीदेवी से माफी मांग कर यह बता दिया,कि वह महिलाओं का हमेशा से सम्मान करते हैं।