16-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं कांग्रेस की रानी और शहजादे - ज्योतिरादित्य सिंधिया

Previous
Next
ये डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन वाली बनाने का समय है कांग्रेस इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - सुश्री उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने भाजपा को वोट दें हर मतदाता -  ज्योतिरादित्य सिंधिया
शिवपुरी, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती और केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं। ये दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। कांग्रेस ने पूर्व में ऐसी-ऐसी गलतियां और करतूतें की हैं कि अब वह इस लायक भी नहीं बची है कि उसके बारे में कुछ कहा जाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने और देश के विकास को गति देने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी कर रहे हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए 7 मई को हर घर से प्रत्येक मतदाता को वोट डालने आना है और भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करना है।
कांग्रेस ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया: सुश्री उमा भारती
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया। देश में सिख दंगे करवाए। यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और करतूतें की है कि आज कांग्रेस के बारे में कहने को कुछ नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है। सुश्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस को अगर भाजपा का सामना करना है तो उसे अपने आपको एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा। जनता को यह बताना होगा कि वो किस तरह हमसे बेहतर देश चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते हैं। लेकिन मोदी ने देशवासियों को भारतीय होने का गौरव प्रदान किया है। देश में अमीर-गरीब का अंतर घट रहा है और विश्व में भारत का नाम हो रहा है।
बीते 17 सालों में भी विकास किया, आगे भी यही करेंगे: ज्योतिरादित्य सिंधिया
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 7 मई को सभी लोग वोट डालने के लिए आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार है। यह समय मुझे सांसद बनाकर इस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि बीते 17 साल में विकास के मंत्र के साथ काम किया है। आगे भी इसी मंशा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का इस क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना नाता रहा है विकास के लिए हमेशा से सिंधिया परिवार आगे रहा है।
राम मंदिर के निर्माण से 500 साल का सपना पूरा हुआ
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26851687

Todays Visiter:7897