खंडवा, मध्य प्रदेश की भाजपा प्रवक्ता नेह बग्गा ने कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के महिलाओं पर दिये बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के पाकिस्तान की तारीफ वाले बयान पर कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा पहली बार नही है जो पाकिस्तान के लिए कांग्रेस का प्रेम उजागर हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आचरण सदैव से ही महिला विरोधी रहा है, और कांग्रेस के जो प्रदेश अध्यक्ष हैं वह महिला में चाशनी ढूंढ रहे हैं जीतू पटवारी, और कांतिलाल भुरिया ध्रुवीकरण के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। कांतिलाल भूरिया महिलाओं के अधिकार को मार के जिस प्रकार से प्रथा को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं, उनके मुस्लिम लीग का जो मेनिफेस्टो है, उसको एक कदम आगे बढ़ावा देता है। कांग्रेस का जो महिलाओं के प्रति मानसिक, शारीरिक शोषण का रवैया है, उसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है। बहुत ही लोकतांत्रिक तरीके से हम सब देखेंगे की 4 जून को जो प्रदेश की 50% की आबादी है, वह कांग्रेस को घर पर बैठाकर परिणाम के माध्यम से जवाब देगी।