18-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

शिवराज जी का ऐसा रिकॉर्ड बने कि दूसरी बार कांग्रेस वाले यहां चुनाव लड़ने से डरें - डॉ. मोहन यादव

Previous
Next
बंद नहीं होगी लाडली बहना योजना सहित कोई भी योजना - शिवराज सिंह चौहान
रायसेन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में जिला रायसेन के बेगमगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबको पता है कि भगवान श्रीराम कहां पैदा हुए थे, लेकिन कांग्रेस को नहीं मालूम है। अब तो देश की जनता ही बताएगी कि जिनको श्रीराम के जन्म स्थान का नहीं पता वे कैसे इस देश में रहने के लायक हैं। कांग्रेस 70 साल तक इस देश पर राज करती रही, लेकिन श्रीराम मंदिर को लेकर कोई पहल नहीं की। हमेशा से मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगाया, अब तो जनता ही इन्हें सबक सिखाएगी। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने विकास के काम किए हैं, उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए। आज कांग्रेस के उल्टे फैसलों के कारण उसकी हालत ऐसी हो गई है कि इंदौर के लोकसभा प्रत्याशी भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। कांग्रेस में अब कोई दम नहीं बचा है। कांग्रेस अब किसी काम की नहीं रही है।
विदिशा सीट से चुनाव लड़ना सौभाग्य की बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विदिशा सीट से चुनाव लड़ना सौभाग्य की बात है। यह सीट हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई, स्व. सुषमा स्वराज जी, रामनाथ गोयनका जी और शिवराज सिंह चौहान जी खुद भी चुनाव लड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज एक ऐसा व्यक्ति है जिनका खुद का कोई मकान नहीं है, लेकिन वह देश के 142 करोड़ लोगों के जीवन का भला करने के लिए जी रहे हैं और दुनिया में मानवता की स्थापना करने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें घमंडिया गठबंधन दिन-रात गाली बक रहा है। कांग्रेस भी उन्हें कोस रही है, लेकिन किसी ने सही कहा कि जिसकी बुद्धि चली जाती है वह वास्तव में नेतृत्व करने लायक नहीं बचता। विपक्षी लोग कैसे एक के बाद एक माहौल बना रहे हैं हमने तो कभी सोचा ही नहीं था। आज कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की भी स्थिति ऐसी है।
कांग्रेस अब किसी काम की नहीं बची है- शिवराज सिंह चौहान
विदिशा लोकसभा क्षेत्र के बेगमगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने विकास के काम किए हैं, उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए। आज कांग्रेस के उल्टे फैसलों के कारण उसकी हालत ऐसी हो गई है कि इंदौर के लोकसभा प्रत्याशी भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। पार्टी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस छोड़कर इसलिए लोग आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कांग्रेस में अब कोई दम नहीं बचा है। कांग्रेस अब किसी काम की नहीं रही है। हमारी पार्टी का विजन साफ है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा, लेकिन इंडी गठबंधन में कुछ साफ नहीं है कि धन्नू बनेगा, मन्नू, कल्लू बनेगा या जुम्मन बनेगा। कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध कर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा दिया। भगवान श्रीराम की जब प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी, तब देश-दुनिया में खुशियां मनाई जा रही थी, लेकिन कांग्रेस रो रही थी।
लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों को पहले बोझ माना जाता था। मैं मुख्यमंत्री था, तब मैंने उस दर्द को समझा और लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर लाड़ली बहना योजना बनाकर बहनों के उत्थान के लिए काम किया। कोई योजना बंद नहीं होगी यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी कह चुके हैं। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उन्होंने कई बार इसको लेकर साफ कहा है कि कोई योजना बंद नहीं होगी और बहनों की जिंदगी बदलने का काम चलता रहेगा। मैं दिल्ली जाकर सौगातें लेकर आता रहूंगा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां पर रहकर सबका कल्याण करते रहेंगे। 
ये रहे उपस्थित
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, राकेश शर्मा, संदीप लोधी, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, कमल सिंह साहू, जगदीश लोधी, दीपक रघुवंशी, हरिराम यादव, विजय शुक्ला, दिनेश राय मुनमुन, श्रीमती पारूल साहू, आशीष नीखरा, श्रीमती गायत्री, श्रीमती राजकुमारी शाक्य, यशपाल सिंह ठाकुर, राजेश घोसी, आदर्श शर्मा, आकाश कुशवाह, शहादत अली, हकीम पठान, श्रीलालजी, हरिनारायण लोधी, संतोष रैकवार, भगवान सिंह सोलंकी, रवि शर्मा, जितेंद्र सिंह तोमर, प्रदीप पटेल, जोधा सिंह अटवाल, भगवान सिंह, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, अजब सिंह लोधी, रामलाल सोनी, लच्छू सिंह बड़भैया, राकेश भार्गव, विष्णु रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बेगमगंज में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दरयाब यादव, वैधनाथ यादव, संदीप यादव, संजू यादव, विजय सिंह लोधी, उपेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश पाटनर, लोकेंद्र लोधी, रामसेवक घोसी दाउ साहब, वीरेंद्र पठिया, हनुमंत सिंह लोधी, पृथ्वी सिंह लोधी, बन्नालाल यादव, ओमप्रकाश चिरोलिया, कैलाश यादव, राजा यादव, गोविंद यादव, सीताराम यादव, शिवराज यादव, सुरेश यादव, शिवराज यादव, विक्रम यादव, चैन सिंह यादव, संतोष यादव, सतनाम यादव, मनोज यादव, हरिसिंह कुशवाह, सौरभ कुशवाह, हेमंत कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26875802

Todays Visiter:2037