19-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

40 साल बाद फरार 'दाऊद' यूपी से हुआ गिरफ्तार..! ऐसे जाल में फंसा

Previous
Next

मुंबई/आगरा, पिछले 40 साल से फरार चल रहे दाऊद बंदू खान (70) उर्फ पापा को मुंबई पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पापा अपनी पहचान बदल कर रह रहा था। बताया जाता है कि चुनाव कार्यक्रम के मद्देनजर मुंबई पुलिस ऑपरेशन ऑल आउट अभियान चला रखी है। इसी दरमियान उन्हें पापा के बारे में जानकारी मिली। डीसीपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में डीबी मार्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे आगरा में जाल बिछाकर पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस के अनुसार, दाऊद बंदू खान के खिलाफ 1984 में कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज है।

वांटेड आरोपियों की लिस्ट में था दाऊद
इन दिनों लोकसभा का चुनाव हो रहा है। मुंबई में भी 20 मई को मतदान होने वाला है। आचार संहिता लागू होने के कारण मुंबई पुलिस भी इलाके की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जोन-2 के पुलिस उपायुक्त मोहित कुमार गर्ग भी अपने सभी थाने के रिकॉर्ड में दर्ज वांटेड संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कर रखे हैं। इसी के तहत पुलिस टीम को डीबी मार्ग पुलिस इलाके में फॉकलैंड रोड पर एक वांटेड आरोपी दाऊद खान की जानकारी मिली, जिसके खिलाफ 1984 में रेप का केस दर्ज था। उसकी तलाश हुई, लेकिन वह नहीं मिला। आस-पास के लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की दाऊद फॉकलैंड रोड वाले घर को बेचकर उत्तर भारत में कहीं शिफ्ट हो गया।
दाऊद को उसके आवास से किया गया अरेस्ट
एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत में दाऊद को ढूंढना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था, लेकिन सिपाही विनोद राणे को दाऊद के बारे में जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने अपने मुखबिर के जरिए दाऊद के विभिन संपर्कों को खंगालने में जुट गए। आखिरकार उन्हें दाऊद के यूपी के आगरा में होने की जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनय घोरपड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उप-निरीक्षक संतोष कोयंडे की टीम आगरा के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम आगरा में दाऊद के आवास पर नजर रखनी शुरू कर दी। दाऊद के बारे में जानकारी की स्थानीय स्तर पर पुष्टि होते ही जाल बिछा कर उसको गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया।
साभार- नभाटा
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26894925

Todays Visiter:8646